फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोलिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, असलहे व पांच बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जरवलरोड पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ किया है। गश्त के दौरान पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक, असलहे व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जरवलरोड थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि अपराध को रोकने के लिए एसआई संजय सिंह, एसआई उदित वर्मा व एसआई अमित प्रताप सिंह को दलबल के साथ गश्त करने के निर्देश दिए गए थे। गश्त के दौरान धनराजपुर मोड़ के पास तीन युवक आते हुए दिखाई पड़े। संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया तो वे भागने लगे। टीम ने घेराबंदी करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में तीनों टूट गए और चोरी की बात को स्वीकार किया। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद हुईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके कब्जे से देशी तमंचा, चोरी की तीन बैटरी व गैस सिलेंडर बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान झुकिया गांव निवासी विशनू, अलीनगर गांव निवासी सुरेश चौहान व करमुल्लापुर गांव निवासी मोलहे उर्फ रामगोपाल के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें