फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने तेंदुए से संघर्ष कर बचाई अपनी जान

विज्ञापन
24 बीएचआर 17 - कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव में तेंदुए के हमले में घायल किसान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। भवानीपुर गांव निवासी एक किसान मवेशियों के लिए रेलवे ट्रैक के निकट घास काट रहा था। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। तेंदुए ने किसान के पैर को नोंच लिया। तेंदुए से खुद को बचाने के लिए किसान ने पांच मिनट तक संघर्ष किया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। ग्रामीण का निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत भवानीपुर गांव निवासी मुश्ताक अली (60) पुत्र रहीम शनिवार को मवेशियों के लिए घास काट रहा था। बिछिया रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक के पास जब किसान घास काट रहा था। तभी जंगल से निकलकर तेंदुआ आ गया। उसने किसान के पैर को पकड़ लिया। तेंदुए से घिरता देख किसान ने बचाव शुरू किया। किसान ने तेंदुए से बचाव के लिए लगभग पांच मिनट तक संघर्ष किया। शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सभी ने हांका लगाया।
ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। तेंदुए ने किसान के पैर को नोंच लिया। उसे बिछिया बाजार स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने बताया कि कई दिनों से आबादी की ओर तेंदुआ जा रहा है। वनकर्मियों की गश्त संबंधित क्षेत्र में बढ़ाई जा रही है जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें