फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की लापरवाही से गड्ढे में डूबकर महिला की मौत

विज्ञापन
बागपत के इस्लामनगर कालोनी में वृद्धा की मौत के बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझाते नगर पालिका चेयरम - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- मोहल्ला इस्लामनगर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए पाइप लाइन बिछाने को ठेकेदार ने खोदा था गड्ढा
विज्ञापन

- बारिश होने पर गड्ढे में भर गया पानी, दुकान पर सामान लेने जाते हुए बुजुर्ग महिला गड्ढे में गिरकर डूबी
- लोगों ने गड्ढा खोदकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, पालिका चेयरमैन ने पहुंचकर शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मोहल्ला इस्लामनगर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में बरसात का पानी भर गया। इस गड्ढे में शनिवार की सुबह बुजुर्ग महिला की गिरकर डूबने से मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंच पालिका चेयरमैन और कोतवाली पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया।
मोहल्ला इस्लामनगर की गली में ठेकेदार ने एसटीपी की पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ा हुआ था। उस गड्ढे में शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक हुई बारिश का पानी भर गया। इससे गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा था। इसके अलावा ऐसा कोई निशान भी नहीं लगाया गया था, जिससे वहां गड्ढा होने का पता लग सके। मोहल्ले की ही रहने वाली विमला देवी (70) पत्नी मुन्नालाल घर से दुकान पर चीनी लेने के लिए निकली थी। उसका पैर फिसल और पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। गड्ढा करीब छह फुट गहरा था, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। महिला के शव को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला और ठेकेदार पर गड्ढा खोदकर छोड़ने पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र और पालिका चेयरमैन राजूद्दीन भी मौके पहुंच गए। लोगों को पानी निकासी की व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन देकर शांत कराया। चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि इस मामले में किसी की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। परिजनों से शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का लोगों ने मिलकर कराया अंतिम संस्कार
गड्ढे में डूबकर मरने वाली महिला विमला देवी के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। उसकी मौत के बाद अंतिम संस्कार के सामान के लिए भी परिजनों के पास पैसे नहीं थे। इस पर चेयरमैन, चौकी पुलिस और आसपास के कई लोगों ने मिलकर महिला का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें