फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद के बिना यूपी किसी की सरकार नहीं बनेगी - साहब सिंह  

Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : demo
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में पूर्व विधायक और रालोद नेता चौधरी साहब सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में रालोद के बिना किसी दल की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा पश्चिमी उप्र को अलग राज्य का दर्जा जब तक नहीं मिलता, तब तक इस क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता।
विज्ञापन

रविवार को सागर पैलेस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा आज जो राजनीति में वातावरण है, वह आम जनता के लिए दुखदायी है। देश के प्रधानमंत्री मोदी झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने ढाई साल के शासन में कोई जनहित का कार्य नहीं किया। जो वादे किये थे। वे भी पूरें नहीं किए। उन्होंने दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने, किसानों को डेढ़ गुना उपज का मूल्य दिलाने, महंगाई और भ्रष्टाचार रोकने को कहा था कि लेकिन वे किसी पर भी खरे नहीं उतरे। 
उन्होंने कहा देश में 70 फीसदी काला धन 5 प्रतिशत लोगों पर है। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। आम जनता परेशान है। पूरा देश पैसे के लिए सड़क पर लाइन लगाकर कतार में खड़ा है। प्रधानमंत्री की विकास में कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री से कई बार जनपद बागपत में आने को कहा, लेकिन वे नहीं आए। उन्होंने कहा अब प्रदेश में रालोद के बिना किसी दल की सरकार नहीं बन पाएगी। उनके साथ प्रवीण जैन, ओमपाल बड़ौली, पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें