फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई स्विफ्ट कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत 

Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के दाहा-बरनावा मार्ग पर स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बरनावा और एक मुजफ्फरनगर के तावली गांव का रहने वाला है। पीड़ित परिवार शवों को मौके से उठाकर बरनावा ले आए। इस हादसे के बाद गांव बरनावा में गम पसरा है।
विज्ञापन


 बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव निवासी पशु व्यापारी इकबाल (60) अपनी पत्नी खातिजा, पुत्रवधू शब्बो पत्नी नवाब और दामाद मुजफ्फरनगर के तावली गांव निवासी वाजिद के साथ रविवार को खातिजा और शब्बो की दवा लेने के लिए शाहपुर के पलड़ी गांव में गए थे। दवा लेकर यह परिवार स्विफ्ट डिजायर कार से वापस बरनावा लौट रहा था। गाड़ी को वाजिद चला रहा था। रविवार की रात में करीब पौने नौ बजे जैसे ही यह लोग दाहा-बरनावा रोड पर मुलसम भट्ठे के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। किसी राहगीर ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। बिनौली, दोघट और बड़ौत पुलिस मौके पर पहुंची। स्विफ्ट कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शिनाख्त कर बरनावा में परिजनों को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।    सूचना मिलते ही बरनावा गांव के प्रधान जरीफ कुरैशी और क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीश कुरैशी भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों का ढांढस बंधाया। पुलिस ने शवों को ले जाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने इंकार कर दिया। गमजदा ग्रामीण चारों शवों को लेकर रात करीब 10 बजे बरनावा में पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें