फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जैद को बचाने के लिए जलता हुआ सिलिंडर उठा ले गया वसीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के पठानकोट मोहल्ले में बुधवार रात गैस लीक होने से लगी आग की चपेट में आया मासूम जैद जब परिवार के लोगों को नजर नहीं आया तो वे आग की लपटों के बीच कूद गए। जली हुई चारपाई के नीचे झुलसे जैद की जान बचाने के लिए वसीम जलता हुआ सिलिंडर उठाकर बाहर ले आया और खुद भी झुलस गया। मगर जैद की जान नहीं बचा पाया।
विज्ञापन

वसीम ने बताया कि छह भाई-बहनों में जैद सबसे छोटा था। बुधवार रात रसोई में दो गैस सिलिंडरों में आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। सभी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। बाहर निकलने पर परिवार के सभी लोग मिल गए, लेकिन जैद नहीं मिला। इसके बाद परिवार के सदस्य ने चारपाई पर लेटा होने के बारे में बताया। वसीम ने हिम्मत दिखाई और आग की लपटों के बीच से निकलते हुए जैद की चारपाई के पास पहुंच गया। जैद चारपाई के नीचे छिपा हुआ था, जबकि चारपाई पूरी तरह जल चुकी थी। वसीम ने जलता हुआ सिलिंडर उठाकर बाहर फेंका। जैद को परिजनों ने बचाने के लिए अपनी जान भी दाव पर लगा दी, मगर वह उसे बचा नहीं सके।
यह बरतें सावधानी
-अगर किसी सिलिंडर से गैस लीक हो रही है या गंध आ रही है तो आसपास माचिस, मोमबत्ती न जलाएं। साथ ही इलेक्ट्रिक स्विच भी ऑन नहीं करना चाहिए। ऐसे में घर के खिड़की दरवाजे खोल दें और सिलिंडर को घर से बाहर किसी खुली जगह में रख दें।
विज्ञापन


-सिलिंडर में आग लगने पर अग्निशमन विभाग को सूचना दें और आग बुझाने का यंत्र है तो उससे काबू पाने का प्रयास करें।
-सिलिंडर पर जूट के बोरों को गीला करके डालने से भी आग को रोका जा सकता है। गैस का इस्तेमाल होने पर रेगुलेटर बंद जरूर करें। इसके अलावा समय-समय पर गैस का पाइप बदलते रहें।

-सिलिंडर फटने के डर से छतों पर चढ़े पड़ोसियों ने मिट्टी फेंकी

पठानकोट मोहल्ले में गैस सिलिंडर में आग लगने पर शोर शराबा होने पर पड़ोसी भी घरों से बाहर आ गए। वहीं गली में जलता हुआ सिलिंडर देखते ही लोग डर गए और अपने मकानों की छतों पर चढ़ गए। इसके बाद पड़ोसियों ने छतों से मिट्टी फेंककर सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया। इस तरह आग बुझाने में पड़ोसियों ने भी हर संभव प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें