फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बीच सड़क पर चलते-चलते जाम हुए कार के ब्रेक, आपस में भिड़े तीन वाहन, टला बड़ा हादसा

Thu, 04 Jun 2026 01:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक के पास ब्रेक जाम होने से एक कार अनियंत्रित हो गई और तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
बागपत में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में राष्ट्र वंदना चौक के निकट गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। मेरठ जनपद के छोटा मवाना निवासी अजय त्यागी अपनी कार से नैथला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार के ब्रेक अचानक जाम हो गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर अन्य वाहनों से टकरा गया।
विज्ञापन


अचानक बिगड़ा वाहन का संतुलन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के ब्रेक जाम होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते कार ने सामने मौजूद अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कुल तीन वाहन आपस में भिड़ गए।

तीनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। सभी वाहन सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मौके पर जुटी लोगों की भीड़
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वाहन की रफ्तार अधिक होती तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। समय रहते वाहन नियंत्रित होने और अन्य वाहन चालकों की सतर्कता के चलते बड़ा नुकसान टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें