फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पति ने जताई चाय की इच्छा, पत्नी ने आंख में घोंप दी कैंची, खूब वायरल हो रही ये खबर, जानिए पूरा मामला

Thu, 28 Dec 2023 02:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : चाय मांगने पर पत्नी ने अपने पति की आंख में कैंची घोंप दी। यह घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पुलिस ने भी इस घटना में जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
चाय मांगने पर पति की आंख में कैंची घौंपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बागपत जिले में हुई चौंका देने वाली घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस घटना को लोग अपने सोशल अकाउंट फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम आदि पर खूब पोस्ट कर रहे हैं। दरअसल, इस सर्द मौसम में एक युवक ने अपनी पत्नी से चाय की इच्छा जताई। लेकिन पत्नी ने चाय देने के बजाय अपने पति की आंख में कैंची घोंप दी, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी महिला घर से फरार हो गई।

ये है पूरा मामला
बड़ौत में बड़ौली रोड गली नंबर-6 में रहने वाले एक युवक को पत्नी से चाय मांगना महंगा पड़ा। चाय मांगने पर पत्नी ने अपने पति की आंख में कैंची घोंप दी। घायल को सीएचसी से मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़ौली रोड निवासी युवक अंकित पुत्र स्वर्गीय जगमेहर की शादी तीन साल पहले रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन डेढ़ साल से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पति व पत्नी के बीच कहासुनी व मारपीट होने लगी।

वहीं, बुधवार को जब युवक ने पत्नी से चाय मांगी तो पत्नी को गुस्सा आ गया और वह कमरे से कैंची उठाकर लाई और चारपाई पर बैठे अपने पति अंकित की आंख में घोंप दी। इससे अंकित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर युवक की भाभी व बच्चे उधर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। इस बीच युवक की पत्नी घर से फरार हो गई।

यह भी पढ़ें: अलविदा 2023: इन हत्याओं से दहला था मेरठ, माता-पिता का दरिंदगी से कत्ल तो कहीं मां ने छीन ली लाडलों की जिंदगी
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तीन दिन पहले युवक की पत्नी ने युवक समेत उसके भाई व भाभी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Weather Update : यूपी में कोहरा बना जानलेवा, सड़क हादसों में भाजपा नेता और होमगार्ड समेत पांच की मौत, 25 घायल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें