बागपत में बुधवार को दिनभर छाया रहा कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जिले में कोहरे के कारण बुधवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जिले का न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। सर्दी के सितम के चलते सड़कों पर भी आवाजाही कम देखने को मिली। सर्दी को लेकर अगले दो दिन का रेड अलर्ट जारी हो गया।