संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। किशनपुर बराल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने पहुंचे लोगों ने वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण हंगामा किया। उन्होंने शीघ्र वैक्सीन उपलब्ध न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को लोग टीकाकरण कराने के लिए सेंटर पर पहुंचें। जहां तैनात चिकित्सक डॉ प्रमेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों को वैक्सीन के अभाव में लौटा दिया। जिससे ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन के बारें में जानकारी मिली थी, मगर बृहस्पतिवार को केंद्र पर टीकाकरण नही किया गया। चिकित्सक प्रमेंद्र चौधरी के समझाने के बाद ग्रामीण बिना टीका लगवाए ही वापस लौट गए। इस मौके पर ब्रजपाल, जसवीर, किरणपाल, गीता, प्रिया, रामकली, मोहनवीर, अंजू, बाबूलाल, केशव, रामवीर, कैलाशो, गीता, ब्रजेश मौजूद रहे।