फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हड़ बिजलीघर से लाइन जोड़ने के विरोध में उतरे कंडेरा के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। कन्डेरा गांव स्थित बिजलीघर की लाइन कान्हड़ गांव से जोड़ने के विरोध में ग्रामीणों ने एक बैठक की। आरोप लगाया है कि जो बिजली की लाइन कान्हड बिजलीघर से कन्डेरा बिजली घर पर खींची गई है, वह जर्जर हालत में है। उन्होंने विरोध करते हुए दोघट बिजलीघर से जुड़ी रहने की मांग की।
विज्ञापन

कंडेरा ग्राम प्रधान चिंकी तोमर के आवास पर आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि सात साल पहले बिजलीघर बनाया गया था। विद्युत निगम के अधिकारी कन्डेरा गांव के फीडर को दोघट से हटाकर कान्हड बिजलीघर से जोड़ना चाहते हैं। जबकि कान्हड बिजलीघर से कन्डेरा बिजलीघर की दूरी ज्यादा है और लाइन भी जर्जर हालत में है। ग्रामीणों ने कहा कि वे दोघट बिजलीघर से हटाकर कान्हड बिजलीघर से लाइन नहीं जोड़ने देंगे। इसके विरोध में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को विद्युत निगम के अधिकारियों से मिलेगा। इस मौके पर मास्टर गजे सिंह, ओमपाल, अमित, मेघराज, कपिल, पुष्पेंद्र, सोहनवीर, पंकज, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें