फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोल कांटे मे एक कुंतल की घटतौली मिलने पर किसानो ने तौल लिपिक को बंधक बनाकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के गांव सांकरौद स्थित गन्ना तौल केंद्र पर आक्रोशित किसानों ने तौल लिपिक को बंधक बनाकर खरीखोटी सुनाई तथा हंगामा किया। वहीं, अधिकारियों के आश्वासन पर कांटे को दुरुस्त कराया। इसके बाद किसान शांत हुए और तौल शुरू हुई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सांकरौद स्थित बागपत शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र पर कांटे में घटतौली का संदेह हुआ। इसके बाद किसानों ने खाली कांटे का वजन किया तो उनका शक सही निकला। इस पर तौल लिपिक बिट्टू जवाब नहीं दे पाया। किसानों ने तौल लिपिक बिट्टू को बंधक बनाकर जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने हंगामा कर शुगर मिल के अधिकारियों से फोन पर शिकायत की। मिल के सीसीओ राजदीप सिंह ने किसानों को तौल कांटे की जांच कराने और तौल सही कराने का आश्वासन देकर मिल से मेकेनिक को भेजकर कांटे को दुरुस्त कराया। इसके बाद किसान शांत हुए। करीब दो घंटे बाद तौल कार्य शुरू हुआ। इस दौरान अनुज धामा, कपिल धामा, निखिल, सागर धामा, सतेंद्र धामा, अंकित, राहुल, अमित, कुलदीप, सुनील, बीरसैन, बादल, आशुतोष धामा, महेश आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें