फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पीसीएस 2017: रिजल्ट घोषित, बागपत के रवि खोखर बने डीएसपी, खुशी से झूम उठे परिजन

Fri, 11 Oct 2019 01:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ रवि खोखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) ने गुरुवार शाम को 2017 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा का परिणाम सात सितंबर 2019 को घोषित किया गया था। वहीं बागपत जनपद के रवि खोखर ने भी बाजी मारी है। रवि का चयन डीएसपी पद पर हुआ।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी पीसीएस : डिप्टी कलेक्टर में अमित शुक्ला तो डिप्टी एसपी में मयंक बने टॉपर

बागपत में क्रिमिनल लॉयर विक्रम सिंह खोखर के बेटे रवि खोखर ने इससे पहले पीसीएस जे की परीक्षा में भी कामयाबी हासिल की थी। विक्रम सिंह खोखर ने बताया कि 55वीं रैंक हासिल करने पर डीएसपी पद पर चयन हुआ है। रवि ने एचबीटीआई कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर इंजीनियर रह चुके हैं। एलएलबी के बाद रवि ने विभिन्न कंपनियों में सेवाएं भी दी और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते रहे। यूपीपीसीएस के पहले प्रयास में ही उन्हें 55वीं रैंक मिली। रवि के भाई डॉ. रोहित खोखर विद्या प्रकाशन में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं। कामयाबी पर रवि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


विज्ञापन

उनका कहना है कि निरंतर मेहनत से यह कामयाबी मिली है। पिता विक्रम सिंह, माता शशि खोखर और भाई रोहित को कामयाबी का श्रेय दिया है। जिला बार एसोसिएशन ने रवि की कामयाबी पर खुशी जताई। अधिवक्ता देवेंद्र आर्य एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए यह गौरव की बात है। हलालपुर का रहने वाला यह परिवार इन दिनों मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एंक्लेव में रह रहा है।

शामली जनपद के बाबरी क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी विवेक जावला 47 वीं रैंक हासिल कर डीएसपी बने हैं। खास बात यह है कि पहले ही प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली है। परिजनों के अनुसार विवेक की बीटेक करने के बाद इंजीनियरिंग में नौकरी लग गई थी, उनकी  शादी के लिए रिश्ते भी आए लेकिन उन्होंने साफ कह दिया आईएएस या पीसीएस अफसर बनने के बाद ही शादी करने के बारे में सोचेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें