उनका कहना है कि निरंतर मेहनत से यह कामयाबी मिली है। पिता विक्रम सिंह, माता शशि खोखर और भाई रोहित को कामयाबी का श्रेय दिया है। जिला बार एसोसिएशन ने रवि की कामयाबी पर खुशी जताई। अधिवक्ता देवेंद्र आर्य एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए यह गौरव की बात है। हलालपुर का रहने वाला यह परिवार इन दिनों मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एंक्लेव में रह रहा है।
शामली जनपद के बाबरी क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी विवेक जावला 47 वीं रैंक हासिल कर डीएसपी बने हैं। खास बात यह है कि पहले ही प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली है। परिजनों के अनुसार विवेक की बीटेक करने के बाद इंजीनियरिंग में नौकरी लग गई थी, उनकी शादी के लिए रिश्ते भी आए लेकिन उन्होंने साफ कह दिया आईएएस या पीसीएस अफसर बनने के बाद ही शादी करने के बारे में सोचेंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/