फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आपूर्ति विभाग की टीम का घेराव, ग्रामीणों ने खूब सुनाई खरी-खोटी, ये है पूरा मामला

Wed, 08 Dec 2021 07:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत में बुधवार को ग्रामीणों ने आपूर्ति विभाग की टीम का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने टीम को खूब खरी खोटी सुनाई। वहीं जांच के दौरान स्टॉक पूरा मिला।
विज्ञापन
टीम का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में बड़ौत के बावली गांव में बुधवार को राशन की कालाबाजारी की शिकायत पर पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम का ग्रामीणों ने घेराव किया। हालांकि जांच में स्टॉक पूरा मिला। इसके बावजूद ग्रामीणों ने विभागीय अफसरों पर राशन डीलर से मिलीभगत का आरोप लगाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सख्ती कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

बुधवार को आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल के साथ टीम गांव पहुंची और स्टॉक की जांच की। जांच के दौरान स्टॉक पूरा मिला। तभी सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आपूर्ति विभाग की टीम पर राशन डीलर से मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान गौरव ने बताया कि कई माह से राशन डीलर कालाबाजारी कर रही है। राशन कार्ड धारकों को पूरा राशन नहीं दिया जा रहा है। यदि कोई कार्डधारक शिकायत करता है तो उसे राशन न देने की धमकी दी जाती है। मामला बढ़ने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

छह दिसंबर को राशन डीलर ने एफसीआई गोदाम से जो राशन उठाया था, उसमें से कुछ खाद्यान्न रास्ते में बेच दिया। शिकायत पर भी आपूर्ति विभाग राशन डीलर को बचाने में लगा हुआ है। अब मनमानी बर्दास्त नहीं होगी। - गौरव, ग्राम प्रधान

 

ग्राम प्रधान ने राशन डीलर पर कालाबाजारी की शिकायत की थी। जांच में स्टॉक पूरा मिला। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में जांच कराई गई थी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने टीम का घेराव किया। उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। - राहुल पटेल, आपूर्ति निरीक्षक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें