फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में कांप रहा शहर: कंबल के मिले 15 लाख, अभी तक एक भी नहीं बंटा, अफसरों पर उठ रहे सवाल

Mon, 27 Dec 2021 06:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में लोग ठंड से कांप रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी अफसर सनने को तैयार नहीं हैं। बताया गया कि कंबल के लिए जिले में 15 लाख रुपये आए हैं लेकिन अभी तक जिले में एक भी कंबल नहीं बंटा है।
विज्ञापन
बागपत में ठंड से कांपते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी का सितम जारी है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारी गंभीर नहीं है। हालात ऐसे है कि कंबल बांटने के लिए शासन से 15 लाख रुपये का बजट मिल चुका है। मगर, अभी तक एक भी कंबल नहीं बांटा गया है। इसी तरह अलाव के लिए डेढ़ लाख रुपये मिले हैं। मगर, किसी जगह अलाव तक नहीं जलवाया जा रहा है। 

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले तक तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन कई दिन से धूप निकलने के बाद लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली थी। रविवार को मौसम दोबारा से बदल गया। पूरे दिन सूरज दिखाई नहीं दिया। इससे तापमान दोबारा नीचे पहुंचने लगा है। रविवार को अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर धूप नहीं निकलने से लोगों को सर्दी का ज्यादा अहसास हुआ। सुबह को कोहरा छाया रहने से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। 

दूसरी ओर, लोगों को ठंड से बचाने के लिए शासन से 15 लाख रुपये का बजट दिया है ताकि तीनों तहसीलों में पांच-पांच लाख रुपये के कंबल बांटे जा सके। इसके अलावा सड़कों व चौराहों पर सर्दी से बचाव के लिए अलावा जलाने की व्यवस्था करने को डेढ़ लाख रुपये का बजट मिला है। इनमें भी तहसीलों के अनुसार पचास-पचास हजार रुपये के अलावा जलाने की व्यवस्था है। मगर, अब तक न तो कंबल बंटे और न ही अलाव जले। अब अफसरों की ओर से कंबल जल्द बांटने शुरू करने की बात कही जा रही है, वहीं अलाव जलाने के सवाल पर चुप्पी साधे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
विज्ञापन


कंबल मंगवा दिए गए हैं और उनकी सूची भी तैयार हो चुकी है, जिनको कंबल दिए जाने हैं। अब केवल कंबल वितरण होना है, जिसे जल्दी कराया जाएगा। अलाव के लिए भी निर्देश दिए गए हैं कि चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई जाएं। - अमित कुमार, एडीएम

यह भी पढ़ें: 
फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें