फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में बड़ी लूट: सीसीटीवी और सायरन के तार काटे, फिर एटीएम काटकर 8.5 लाख रुपए ले गए बदमाश

Mon, 27 Dec 2021 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे के तार काटे इसके बाद सायरन के तार काट दिए। इसके बाद बदमाशों ने एटीएम काटा और एटीएम में रखे गए 8.5 लाख रुपए लूटकर ले गए। 
विज्ञापन
एटीएम में लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में अपराधी बेखौफ हैं। यहां रविवार देर रात बदमाशों ने एटीएम से बड़ी लूट को अंजाम दिया। यहां जिले के मेरठ रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम को काटकर बदमाश 8.5 लाख रुपए ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बागपत में मेरठ रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम को काटकर बदमाश 8.5 लाख रुपए ले गए। सुबह गार्ड के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। गार्ड ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

यह भी पढ़ें: बहादुरों का गांव है मेरठ का बहादरगढ़: यहां अपराध का नहीं नामोनिशान, थाने के रिकॉर्ड में दर्ज है केवल एक केस
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे के तार काटे इसके बाद सायरन के तार काट दिए। इसके बाद बदमाशों ने एटीएम काटा और एटीएम में रखे गए 8.5 लाख रुपए लूटकर ले गए। 
विज्ञापन


वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर सामने आया कि एक बदमाश बाइक पर सवार होकर आया और एटीएम काटा। वहीं दूसरा बदमाश बाहर खड़ा होकर रेकी करता रहा। तकरीबन दो घंटे बाद दोनों बदमाश एटीएम काटकर नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें