फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Baghpat: युवक की गोली मारकर हत्या, पेट्रोल पंप के पास खाली प्लाट में पड़ी मिली लाश

Fri, 20 May 2022 03:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। युवक की लाश पेट्रोल पंप के पास एक खाली प्लाट में पड़ी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में सरूरपुर-बिहारी मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्टे से काम कर लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली गांव के पेट्रोल पंप के पास एक खाली प्लाट पर फेंक दिया। 

विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मृतक युवक के ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है।

मृतक अंकित (28) पुत्र रोशनलाल निवासी निरोजपुर गुज्जर गांव का रहने वाला था। वह सरूरपुर-बिहारी मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार को गोली लगा उसका शव दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक खाली प्लाट में पेट्रोल पंप के पास पड़ा मिला। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक प्रेम कहानी ऐसी भी: इकलौते बेटे को खोकर दर्द में डूबी मां ने गर्लफ्रेंड का किया कन्यादान, हर पहलू मार्मिक, हर किरदार है अनोखा 

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त निरोजपुर गांव के रहने वाले अंकित के रूप की। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर कोतवाली बुलाया। कोतवाली पहुंचे मृतक के भाई अरुण ने बताया कि चार साल पहले अंकित की शादी बड़ौत में हुई थी। ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा था। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही उसकी हत्या कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: मां-बेटे का दर्द देख फूटा लोगों को गुस्सा, घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, खाकी पर भी लगा बड़ा आरोप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें