फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई बागपत पुलिस की करतूत, अन्यथा कोई नहीं करता यकीन

Wed, 09 Oct 2024 11:30 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस की ऐसी करतूत सामने आई है जिसके वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के वादी के बेटे को गांजा तस्करी में फंसाने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के असारा गांव के दोहरे हत्याकांड के वादी के बेटे को गांजा तस्करी में फंसाने की साजिश रची जाने का मामला सामने आया, जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल रहा। इसका पूरा मामला वादी के बेटे की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया, जिसमें शिकायत मिलने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


असारा गांव के रहने वाले मुस्ताक ने बताया कि नवंबर 2022 में उसका बेटा आरिफ और गांव की ही महजबी घर से चले गए थे। जिनकी हत्या कर शव अलग-अलग गांवों के जंगल में फेंक दिए गए थे। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का मुकदमा दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही है।

अब दोहरे हत्याकांड में गवाही शुरू होने है। जिसको लेकर आरोपी पक्ष के लोग उसके परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और समझौता नहीं करने पर फर्जी मुकदमों में फंसाने के साथ हत्या की भी धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसका बेटा जान मोहम्मद छह अक्तूबर को गांव में ही अपनी काॅस्मेटिक की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी गांव का हिस्ट्रीशीटर जाकिर दुकान पर आकर बैठ गया। जिसने अपनी जेब से गांजे की पुड़िया निकालकर उसकी दुकान में डाल दी और चला गया।

इसके बाद दरोगा और तीन पुलिसकर्मी दुकान पर पहुंचे, जिन्होंने दुकान में रखी गई गांजे की पुड़िया निकालकर उसके बेटे को मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर अपने साथ ले जाने लगे। तभी उसके बेटे जान मोहम्मद ने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा होने की बात कही तो पुलिसकर्मी वहां से चले गए। 

यह भी पढ़ें:  West UP News Live: सहारनपुर में घर मे घुसकर लूटपाट, परिवार से मारपीट, मंदिर में निकले सांप, दहशत 
विज्ञापन

उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ रमाला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर जाकिर और मुस्तफा को बूढ़पुर रजबहे के पास गांजा तस्करी में गिरफ्तार दिखाकर जेल भेज दिया, जबकि उन्हें फंसाने की साजिश में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की।

शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर शिकायत मिलने पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने जांच कराई और सिपाही इंद्राज को निलंबित कर दिया।

दहशत में वादी पक्ष
मुस्ताक ने बताया कि उसके बेटे को गांजा तस्करी में फंसाने का मामला सामने आने के बाद से पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने परिवार के सदस्य की हत्या होने का भी खतरा जताया और एसपी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई।

मामला गंभीर है, जिसकी जांच कराई गई। जांच में दोषी मिले सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। गांजा तस्करी में गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें