फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे से लदा कैंटर तमंचे के बल पर लूटा

Tue, 03 Aug 2021 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर मोड़ से बदमाशों ने रविवार सुबह लोहे से लदा कैंटर तमंचे के बल पर लूट लिया था। वहीं, कोतवाली पुलिस बदमाशों का पीछा करती हुई मेरठ के जागृति विहार तक पहुंच गई। वहां दो बदमाशों के साथ कैंटर पकड़ लिया।
विज्ञापन


सीओ अनुज कुमार मिश्रा के अनुसार मुजफ्फरनगर के डूंगर पट्टी निवासी अफसरून ने बताया कि बदमाश दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ से सरिये से लदा कैंटर लूटकर फरार हो गए थे। रविवार देर रात कोतवाली पुलिस ने मेरठ के जागृति विहार से कैंटर बरामद कर लिया। जिसमें खेकड़ा निवासी मासूम पुत्र यासीन दबोच लिया। वहीं, अमित कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी जागृति विहार गढ़ रोड मेरठ से लूटा हुआ सरिया, एंगल, चादर, जाली व पाइप आदि करीब 16 टन लोहा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

चार लाख में बेच दिया माल
गिरफ्तार मासूम ने बताया कि कैंटर से लूटा गया सरिया मेरठ के अमित कुमार को चार लाख रुपये में बेच दिया था। जिसकी कीमत करीब नौ लाख रुपये थी। कोतवाली पुलिस ने जागृति विहार स्थित अमित के गोदाम से सरिया बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें