बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को शिक्षा विभाग की तरफ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच यूपी बोर्ड के वर्ष 2020 के टॉपर छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि जेडी शिक्षा विभाग मेरठ ओंकार शुक्ल, डीआईओएस रवींद्र सिंह, केपी मलिक व चेयरमैन अमित राणा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट में यूपी टॉप करने वाले श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अनुराग मलिक, यूपी में चौथा स्थान पाने वाली गरिमा कौशिक, हाईस्कूल में यूपी टॉप कॉलेज की रिया जैन व यूपी में चौथा स्थान पाने वाले इसी कॉलेज के उज्ज्वल तोमर को एक लाख रुपये का चेक व एक टेबलेट देकर सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त इंटरमीडिएट में जनपद की टॉप टेन की मेरिट में स्थान पाने वाले शिवानी, अक्षि, हर्ष पराशर, अंकिता, प्रिं शर्मा, आमिर, तनु, दिलशाद अली व हाईस्कूल मेें जनपद के टॉप टेन अक्षत त्यागी, जयंत तोमर, इति जैन, नीशू, स्वाति, दिव्या, खुशी चौहान, अंकुश को 21-21 हजार के चेक व टेबलेट देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में स्कूल के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, योगेश राणा, प्रवीण राणा, मोनिका, प्रदीप आर्य, डॉ. रेखा सिंह, सरोज, सतेंद्र, कृष्णपाल आदि का योगदान रहा।
सम्मान पाकर खुशी से झूमे
इंटरमीडिएट में यूपी टॉप करने वाले अनुुराग मलिक ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है। इससे अन्य बच्चों को भी कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।
गरिमा कौशिक का कहना है कि रिजल्ट आने के बाद ही प्रदेश सरकार ने मेधावियों को सम्मानित करने की घोषणा कर दी थी, आज सम्मान हुआ है, बहुत अच्छा लगा।
हाईस्कूल में यूपी टॉपर छात्रा रिया जैन का कहना है कि कड़ी मेहनत व लगन से ही सफलता मिली है। प्रदेश सरकार ने दूसरी बार सम्मानित किया है। अन्य छात्र-छात्राओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
उज्ज्वल तोमर का कहना है कि प्रदेश सरकार की यह पहल सराहनीय है। परीक्षा में उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों व अभिभावकों को है। प्रदेश सरकार का भी आभार जताना चाहता हूं।
अनुराग मलिक।- फोटो : BARAUT
रिया जैन।- फोटो : BARAUT
रिमा कौशिक।- फोटो : BARAUT
बड़ौत के श्रीराम शिक्षा मंदि- इण्टर कॉलेज में स्टैट व जनपद टॉपरों को सम्मानित करते अतिथि।- फोटो : BARAUT