फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकाल कर मूर्तियों की स्थापना की

विज्ञापन
गांव मुबारिकपुर मे स्थापना से पूर्व देवी देवताओ की शोभा यात्रा निकालते श्रद्वालु - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
गांव मुबारिकपुर स्थित देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव मुबारिकपुर स्थित देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान कर शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मंदिर में 14 देवी देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ, भजन कीर्तन में भाग लेकर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर स्थित देवी मंदिर में मां दुर्गा सहित 14 देवी देवताओं की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। महिला श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर चल रही थी। शोभायात्रा समूचे गांव का भ्रमण कर वापस देवी मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद मंदिर में मां दुर्गा, राम दरबार, शिव परिवार, शनिदेव, काली मां, भगवान हनुमान, मां संतोषी, भैरो बाबा, राधा कृष्ण आदि की मूर्तियां पूजा अर्चना के साथ स्थापित की गई। महिलाओं ने मां दुर्गा को समर्पित मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालु मां दुर्गा की जयजयकार कर झूम उठे। साथ ही भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान संदीप कुमार, अशोक, देवेंद्र, अनिल, मोनू, राजीव कुमार, रविंद्र, दिनेश, प्रदीप, मोहित, सोनू, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें