फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर नगदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। माजरा निवासी अनिल की किशनपुर बिराल बस स्टैंड पर रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। उसने बताया कि वह बुधवार को अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने फोन पर दुकान में चोरी होने की जानकारी दी। जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसकी दुकान का सामान बिखरा पड़ा मिला और गल्ले में रखे 50 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि कि सुबह बाइक पर तीन युवक आए और दुकान का ताला तोड़ने लगे। मना करने पर युवकों ने बताया कि वह दुकान मालिक के भतीजे हैं और दुकान की चाबी खो गई है। वह मिस्त्री को लेकर चाबी बनवाने आए है। युवक अंदर से तीन बैग कपड़े और नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें