फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षरधाम से खेकड़ा एलिवेटिड रोड निर्माण के लिए पीलर बनाने का कार्य शुरू

विज्ञापन
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर एलिवेटिड मार्ग निर्माण के लिए पीलर बनाने का कार्य करते गायत्री प्रोजेक - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के मवींकला टोल से दिल्ली अक्षरधाम तक एलिवेटिड मार्ग बनने से दिल्ली देहरादून मार्ग का हिस्सा भी इस मार्ग से जुड़ जाएगा। इससे जनपदवासी मात्र 20 मिनट में दिल्ली पहुंच सकेंगे। निर्माणाधीन एजेंसी युद्ध स्तर पर मार्ग निर्माण कार्य कराने में जुट गई है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे को बनाने की दिशा में कार्य तेजी से शुरू करा दिया है। इसके अक्षरधाम दिल्ली से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के खेकड़ा मवीकलां टोल तक करीब 34 किमी के हिस्से का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य और ज्यादा तेजी से शुरू होता नजर आया। एलिवेटिड मार्ग के पिलर खडे़ करने के लिए मशीनों ने बोरिंग का कार्य शुरू कर दिया है। निर्माणाधीन कंपनी गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड के इंजीनियर नियाज अली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एक्सप्रेस-वे के तैयार होने के बाद खेकड़ा से दिल्ली तक केवल 20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इसमें से खेकड़ा की ओर का 17 किमी हिस्सा एलिवेटेड है। एलिवेटिड मार्ग निर्माण कार्य शुरू होने से नगर क्षेत्र के लोगों मे खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें