फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की पेट पर लात मारने से हुई थी मौत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुकंदपुर औगटी गांव में रेखा पत्नी विनोद की दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने पुलिस को बताया था कि उसकी मौत बीमारी से हुई है। वहीं, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर रेखा का उत्पीड़न कर मारपीट करके हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रेखा की पिटाई के चलते मौत होना सामने आया है। पेट में गंभीर चोट लगने व खून बहने से मौत हुई है। रेखा के भाई की तहरीर पर सोमवार को दहेज हत्या का मुकदमा पति विनोद, सास माया व ननद सोनम के खिलाफ दर्ज किया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में विनोद द्वारा पेट में लात मारने से लगी गंभीर चोट से महिला रेखा की मौत हुई है। इसकी जांच की जा रही है।
तमंचे के साथ गिरफ्तार
चांदीनगर। धोली प्याऊ चौकी ने बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक सवार से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। उसने बताया कि वह लोनी थाना क्षेत्र के सिकरानी का रहने वाला रितिक पुत्र संतु गुर्जर है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन

होटल कर्मी व पुलिस संग मारपीट करने वाला गिरफ्तार
दोघट। टीकरी कस्बा स्थित आरव होटल पर एक माह पहले बीड़ी माचिस नहीं देने पर तीन युवकों ने कर्मी सतीश से मारपीट की थी। जिसकी शिकायत पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पुलिस गई थी। वहां पुलिसकर्मियों से भी मारपीट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने सतीश की शिकायत पर टीकरी निवासी राहुल, प्रवीण पुत्र सोहनपाल व प्रवीण पुत्र तेजपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना पुलिस ने बताया की राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें