फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने प्रेमिका की होने वाली ससुराल मे फोन कर तुडवाया रिश्ता, युवती के परिजनो ने कोतवाली मे युवक के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में एक युवक ने युवती की होने वाली ससुराल में फोन करके रिश्ता तुड़वा दिया। इस पर युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर निवासी एक युवती के पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध हैं। युवती के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवती के घर से बाहर निकलने पर बंदिश लगा दी। उसका रिश्ता भी तय कर दिया। युवक को इसकी जानकारी हुई तो आपा खो बैठा। उसने युवती की होने वाली ससुराल में फोन कर उन्हें बताया कि दुल्हन बनने वाली युवती उसकी प्रेमिका है। वह उसकी शादी नहीं होने देगा। इसके लिए उसे कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पडे़। इसका पता लगने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर कथित प्रेमी के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों ने कोतवाली में पड़ोसी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें