फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने में दरोगा ने खुद कर दिया समझौता, परिजनों को धक्के देकर बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। महिला थाने में परिवारों को मिलाने के बजाय खेल चल रहा है। यहां दोनों पक्षों के नहीं पहुंचने और काउंसिलिंग नहीं होने पर भी पुलिस समझौता कर देती है। इब्राहिमपुर माजरा गांव की एक युवती के साथ ऐसा ही हुआ। उसका व पति का समझौता उस तारीख को लिख दिया जो उन्हें मिली ही नहीं थी। परिजनों के साथ सोमवार को महिला थाने पहुंची युवती को समझौता होने की बात कही तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्हें पुलिस ने धक्के देकर बाहर निकाल दिया। हंगामा बढ़ने पर दोबारा काउंसिलिंग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर माजरा गांव निवासी नेहा पुत्री दिनेश की शादी फरवरी 2020 में काठा गांव निवासी युवक संग हुई थी। कुछ दिन बाद ही उनका विवाद हो गया। नेहा मायके में रहने लगी। उसने महिला थाने में शिकायत की तो सात अगस्त 2021 की तारीख काउंसिलिंग के लिए तय की गई। नेहा परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची तो ससुराल वाले नहीं आए। जिससे काउंसिलिंग की तारीख 16 अगस्त तय की गई।
नेहा रिश्तेदार रणवीर व ताऊ के साथ महिला थाने पहुंची। उसे बताया कि उनका 12 अगस्त को समझौता हो गया है। यह सुनकर वे चौंक गए।12 अगस्त की उनको तारीख भी नहीं मिली थी। उन्होंने विरोध जताकर हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्के देकर निकाल दिया। हंगामा बढ़ने पर उन्हें दोबारा काउंसिलिंग कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी
किसी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाता है तो दोनों पक्षों का होना जरूरी है। इस तरह समझौता होना बताया जा रहा है तो गलत है। इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।-मनीष कुमार मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें