फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत का मिला फल, खिले मेधावियों के चेहरे

विज्ञापन
अमीनगर सराय के आचार्य जय सागर कन्या इंटर कालेज में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि व स्ट? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों को पुरस्कृत किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बिनौली। स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मेहनत का फल पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि कक्षा छह में वंश ने प्रथम, आयुष व पूनिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय, नितिन ने तृतीय, कक्षा सात में अंशी तोमर ने प्रथम, दीपांशु ने द्वितीय, शुगन ने तृतीय, कक्षा आठ में वंशिका ने प्रथम, आदित्य दांगी ने द्वितीय, अनंत तोमर ने तृतीय, कक्षा नौ में नंदनी ने प्रथम, बादल ने द्वितीय, वंशिका ने तृतीय, कक्षा ग्यारह में अर्जुन चौधरी ने प्रथम, अनु राठी ने द्वितीय, दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने बताया कि वार्षिक परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा। विभिन्न् कक्षाओं में प्रथम स्थान पर रहने वाले मेधावियों नित्या, साजिया, सार्थक, वरुण, अंशिका, प्रियांशु, आयुषी, द्वितीय स्थान पर रहने वाले समर्थ, मोहन, श्रेयांशु, रजिया, खुशी, रिया, शगुन, रिया और तृतीय स्थान पर रहने वाले सूर्यदेव, केशव, अंशुमन, तन्वी, दिशा, परी, अंजलि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिनौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक केनरा बैंक बिनौली सिद्धार्थ चहल ने विद्यालय के कक्षा एक से पांच तक में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। बरनावा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह में रिहान, सात में सचिन, आठ में रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें