फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोताना गांव में बैनर लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। कोताना गांव स्थित चौपाल में बैनर लगाए जाने को लेकर दो वर्ग के लोग रविवार को आमने-सामने आ गए। इससे तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कोताना गांव स्थित चौपाल पर हिंदू गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बैनर लगाया हुआ था। इसको लेकर कई दिन से विवाद कायम था। वर्ग विशेष के लोग बैनर हटाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर रविवार को वर्ग विशेष के कुछ लोगों ने बैनर जबरन हटाकर फाड़ दिया। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसकी जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया। वहीं, सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था। इस पर एक युवक को हिरासत में ले लिया है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें