फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के एक भटठा मालिक ने खेकड़ा तहसीलदार के ड्राईवर और अर्दली पर लाखो रूपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगा डीएम से शिकायत कर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। तहसीलदार के अर्दली और चालक क्षेत्र के ईंट भटठा मालिकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। एक भट्ठा मालिक ने डीएम से शिकायत कर रुपये वापस दिलाने व कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तहसीलदार की गाड़ी का चालक और अर्दली अवैध क्षेत्र के ईंट भट्ठा संचालकों और वाहन स्वामियों से अवैध वसूली करने में जुटे हैं। ऐसा नहीं करने पर भट्ठा बंद कराने की धमकी देते हैं। इससे क्षेत्र के ईंट-भट्ठा मालिकों में दहशत है। भट्ठा मालिक जयवीर सिंह ने शनिवार को खेकड़ा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजकमल यादव से अवैध वसूली करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनके खेकड़ा व डूंडाहेड़ा के जंगल में दो ईंट भट्ठे हैं। तहसीलदार के नाम पर अर्दली और चालक उनसे लाखों रुपये की अवैध वसूली कर चुके हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह भी उनसे 50 हजार रुपये वसूले थे। इसी तरह दूसरे भट्ठा मालिकों से भी अवैध वसूली जारी है। पीड़ित भट्ठा मालिक ने डीएम से वसूले रुपये वापस दिलाने और दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें