फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को परीक्षा में उठानी पड़ सकती है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

विभाग ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर स्पष्ट फोटो अपलोड करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विद्यालयों की लापरवाही से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र रुक सकता है। निर्देश के बावजूद काफी संख्या में छात्रों के परीक्षा फार्म पर उनके फोटो स्पष्ट नहीं हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ऐसे छात्रों के प्रवेश पत्र जारी न करने की चेतावनी दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यो को पत्र जारी करके छात्रों के फोटो फिर से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। परिषद् की ओर से 44 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है, मगर अब भी काफी छात्रों के फार्म पर अपलोड किए गए फोटो स्पष्ट नहीं हैं। जिससे ऐसे छात्रों के प्रवेश पत्र रुक सकते हैं। पूर्व में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 157 छात्र-छात्राओं की सूची जारी करके 28 फरवरी तक फोटो अपडेट करने के निर्देश दिए थे, मगर अभी काफी छात्रों के फोटो स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
परीक्षार्थियों के फोटो अपलोड न करने पर छात्रों के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएगे। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर छात्रों के स्पष्ट फोटो अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।-रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें