संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में नई सरकार बनने पर युवाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाए जाने की उम्मीद है। उनका कहना है कि समाज को शिक्षित करने के लिए अच्छी शिक्षा और विकास के लिए रोजगार जरूरी है। प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा मिलने तथा युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने से विकास तेजी से होगा।
रोजगार की उम्मीद
प्रदेश सरकार से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। प्रदेश का युवा सक्षम होने पर विकास की राह प्रशस्त करेगा।-सत्यम चौहान
रोजगार के समान अवसर मिलें
जिस देश और प्रदेश का युवा शिक्षित होगा तथा रोजगार के समान अवसर मिलेंगे, उस प्रदेश का विकास होगा। नई सरकार से शिक्षा व रोजगार पर ध्यान देने की उम्मीद है।-अंकुश चौहान
युवाओं को रोजगार मुहैया कराएं
नई सरकार से प्रदेश में बेहतर शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर काम करने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार को युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराने चाहिए- अक्षय
बेरोजगार सूबे में सबसे बड़ा मुद्दा
प्रदेश के युवाओं के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। नई सरकार को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। - हर्ष