फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैबलेट और स्मार्टफोन पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मवींकला के विनायक कॉलेज में शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह व डीएम राजकमल यादव ने टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शासन की ओर से विभाग को 6919 टैबलेट ओर 3215 स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए थे। शुक्रवार को विनायक कालेज में खेकड़ा तहसील के विनायक कालेज, लख्मीचंद पटवरी कालेज खेकड़ा व जगमोहन कालेज के 500 छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 21 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और 479 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। शनिवार को एसपीसी डिग्री कालेज में बागपत तहसील और जनता वैदिक डिग्री कालेज बड़ौत में बड़ौत तहसील के छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन कस वितरण किया जाएगा। बागपत में विधायक योगेश धामा और बड़ौत में वन एवं पर्यावरण मंत्री केपी मलिक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ रंजीत सिंह, जितेंद्र प्रमुख, विनायक कालेज के प्रबंधक प्रविंद्र धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें