- छपरौली से विधानसभा चुनाव में टिकट कटा तो अब एमएलसी के लिए मैदान में उतरे
- 15 मार्च से शुरू होने है नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव खत्म होते ही नेताओं ने एमएलसी की तैयारी शुरू कर दी है। रालोद से प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने भी ताल ठोंक दी। 15 मार्च से नामांकन शुरू होंगे।
विधानसभा चुनाव के लिए रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल छपरौली से टिकट के दावेदार थे। मगर, रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने उनको भविष्य में बेहतर करने की बात कहते हुए अजय कुमार को प्रत्याशी बना दिया था। अब विधानसभा चुनाव खत्म होते ही नेताओं ने एमएलसी की तैयारी शुरू कर दी है। 15 मार्च से नामांकन शुरू होने है। सत्तारूढ़ भाजपा इसके लिए पूरा जोर लगाएगी, वहीं रालोद के नेता भी चुनाव लड़ने के लिए मैदान में कूद गए है। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने एमएलसी के लिए ताल ठोंक दी है और वह चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर रहे है। धीरज उज्ज्वल खुद कहते है कि पार्टी जो फैसला लेगी, उनको मान्य होगा।