संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बे की पट्टी तिरंगान में जलभराव और गंदगी होने से लोगों का रास्तों से निकलना मुश्किल है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। शनिवार को कस्बे के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
बताया कि पट्टी में पानी की निकासी की व्यवस्था नही है। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते में भरा रहता है। जलभराव के कारण रास्ते और आस-पास गंदगी फैली हुई है। लोगों का रास्ते से निकला दूभर है। मौसम में बदलाव आने से मच्छर पनप रहे है, जिससे बीमारी होने की आशंका बढ़ रही है। कई बार जलभराव व गंदगी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जल्द समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर मौहम्मद सरफराज, ताहिर, वसीम, मोमिन, गुलजार, शौकीन मौजूद रहे।
उधर, नगर पंचायत की चेयरपर्सन बबीता चौधरी का कहना है कि तालाब पर अतिक्रमण होने के कारण जलभराव की समस्या है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।