फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
सरकार के खिलाफ आक्रोश: बागपत कलक्ट्रेट में विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर अधिकार मंच की ओर से कलक्ट्रेट में धरना दिया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। एडीएम को दिए ज्ञापन में मांगे शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि मंच पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, आंगनबाड़ियों का 15000 वेतन, रसोई और सहायिकाओं का 10000 वेतन करने की मांग कर रहा है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालयों में चल रही संविलियन की व्यवस्था को समाप्त किया जाएं। कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदेश सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने शीघ्र मांगे पूरी नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में राजकुमार शर्मा, विकास मलिक, प्रदीप, ओमपाल, बिजेंद्र, शिवकुमार, हरपाल, ईश्वरपाल सिंह, उमेश चौहान, वीरेंद्र, लोकेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, अमित शास्त्री, सत्यवती, रामरती, सुनीता, अमिता, पूनम, संजीदन, रविदत्त शर्मा, रश्मि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें