फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी, संस्पेंड की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन में सचिवों के धरने के कारण गांवों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। बीडीओ स्मृति अवस्थी ने बागपत ब्लॉक के 13 ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर धरना समाप्त नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम सचिव 28 सितंबर से डीपीआरओ के खिलाफ कार्रवाई व अन्य मांगों को लेकर विकास भवन में धरना दे रहे हैं। सचिवों के धरने के कारण गांव के विकास कार्य ठप हो गए हैं। बीडीओ स्मृति अवस्थी ने बागपत ब्लॉक के 13 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनका कहना है कि सचिवों के धरने से प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है। गांवों में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। सचिवों के धरने से ग्राम पंचायतों में संचारी रोग पर नियंत्रण अभियान, सफाई, पंचायत घर निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण, खेल मैदान का विकास, मनरेगा कार्य, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के फार्म की जांच, राशन कार्डों की जांच, पंचायत सहायक भर्ती फार्म लंबित पड़े हैं।
इन सचिवों को जारी किए गए नोटिस
संजय खोखर, देशपाल, प्रिंस जैन, रवि कुमार, शान मोहम्मद, इमरान, सुनील कुमार, कृष्ण यादव, सुनील बंसल, संदीप कुमार, उपदेश कुमार, संदीप कुमार, कृष्ण तोमर शामिल हैं। बीडीओ ने सचिवों को भेजे नोटिस में धरना समाप्त न करने पर निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें