फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका दिवस पर बालिकाओं को सम्मानित कर बताएं उनके अधिकार

विज्ञापन
छपरौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। विधायक केपी मलिक व डीएम राजकमल यादव ने सोमवार को कलक्ट्रेट लोक मंच पर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं का सम्मानित किया। उन्होंने नारी सम्मान महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण स्वावलंबन स्वास्थ्य शिक्षा कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, लिंगानुपात समाज में सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बालिकाओं को उनके अधिकार भी बताए गए। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से छोटी- छोटी बालिकाओं को तिलक लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर फल वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कोविड एल-2 चिकित्सालय सरूरपुर व खेकड़ा के प्रभारी डॉ. सत्येंद्र प्रकाश शर्मा और डॉ. ताहिर, मेडिकल अधिकारी डॉ. सतीश कुमार एवं डॉ. राम कुमार शर्मा को कोविड महामारी में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर सीडीओ रंजीत सिंह, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, डॉ. अजेंद्र मलिक, डॉ. कपिल सरोहा, अभिषेक राणा, यतिन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए
छपरौली/अमीनगर सराय। पिलाना सीएचसी परिसर में संासद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने सोमवार को अंत्योदय कार्ड वितरित किए। इस मौके पर जमीला, मुस्तफा, अब्दुल, सलमान, सितारा, सचिन, प्रवीण, राजेंद्र रानी, पिंकी सहित सीएचसी अधीक्षक डॉ सुधीर शर्मा, विनय कुमार आयुष्मान मित्र, प्रधान पिलाना संजय त्यागी, बीपीएम गोपाल राणा मौजूद रहे। उधर छपरौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में भाजपा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने लाभार्थियों को अंत्योदय आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, राजबीर, कृष्णपाल चौधरी, डा कपिल, अजय चौधरी, योगेश, अमन सिंह और पवन मौजूद रहे।

बालिका दिवस पर बालिकाओं को जागरूक करती महिला पुलिसकर्मी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें