फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय शूंटिग चैंपियनशिप का शुभारंभ, शूटरों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
बड़ौत के कोताना रोड़ पर वन टारगेट शूंटिग एकेडमी पर निशाना लगाती जिला क्रीडा अधिकारी सरिता रानी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। कोताना रोड पर बाबा शहीद शाहमल स्टेडियम में बुधवार को वन टारगेट शूटिंग एकेडमी के तत्वावधान में तीन दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। जिसमें विभिन्न जनपदों के शूटरों ने जमकर निशाने लगाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी रवि शास्त्री, जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी व वन टारगेट शूटिंग एकेडमी के डायरेक्टर विपिन दांगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यहां मुख्य अतिथि यूपीएसआरए के उपाध्यक्ष रामेंद्र शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि आज यह खेल महलों से गांव की झोपड़ी तक पहुंच गया है। यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। बच्चे कड़ी मेहनत करके आयाम स्थापित कर रहे हैं। जनपद बागपत शूटिंग के क्षेत्र में आए दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
रवि शास्त्री ने कहा कि खेलों में युवा कॅरियर बना सकते हैं। जनपद के खिलाड़ी देश-दुनिया में खेल कोर्ट से सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। युवाओं को खेलों में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। वन टारगेट शूटिंग एकेडमी केेेे चेयरमैन विपिन दांगी ने बताया चैंपियनशिप के पहले दिन दिल्ली, सहारनपुर, बागपत, शामली, मेरठ, बागपत, लोनी, गाजियाबाद आदि से टीम ने प्रतिभाग किया। हालांकि पहले दिन बरसात व बिजली व्यवस्था के चलते चैंपियनशिप का कोई परिणाम नहीं आया। चैंपियनशिप में अरुण सिंह, डॉ. राजपाल, सीमा तोमर, विपिन राणा, विनय दांगी, अंकित तोमर, अशोक कुमार, योगेंद्र, बाबा कृष्णपाल, कपिल आर्य, विजयपाल सूबेदार, शालू, तानिया, कमलेश का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें