फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में दरगाह पर चल रहे निर्माण को रुकवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उपनिदेशक मोहम्मद तारीक ने खेकड़ा थानाध्यक्ष को गांव रटौल में सराजुद्दीन शाह चिश्ती की दरगाह पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्माण कराने वाले लोगों को अभिलेखों के साथ उनके समक्ष प्रस्तुत करने के के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उपनिदेशक मोहम्मद तारीक ने थाना प्रभारी को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि रटौल के सरफराज पुत्र सइदुद्दीन का कहना है कि गांव में सराजुद्दीन शाह चिश्ती की दरगाह की जमीन के वारिस उसके पूर्वज है। उस भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जबकि इस खसरा नंबर की भूमि वक्फ संपत्ति है। उसने कुछ लोगों को वक्फ संपत्ति को अवैध तरीके से हड़पने और उस पर प्राइवेट विद्यालय का निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है। इस बारे में वह पूर्व में शिकायत भी कर चुका है, मगर कोई समाधान नहीं किया गया। वक्फ बोर्ड की अनुमति के बिना उसकी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता है। उन्होंने वक्फ बोर्ड की जमीन पर निर्माण कार्य को रुकवाने और जांच करने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्माण करने वाले लोगों को अभिलेखों के साथ उनके कार्यालय में उपस्थित होने के भी निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें