फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी धामा और स्लोगन लेखन में आयुषी रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। 36वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 सी 1 ने शनिवार को कस्बे के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज पोस्टर पेंटिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें हिंदी और अंग्रेजी में हुई। इसमें 9वीं से 12वीं तक की 40 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लायंस क्लब के मंडलीय चेयरमैन दृष्टि दूत अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि मृत्यु के बाद नेत्रदान करने से दो व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आ जाती है। मृत्यु के छह से आठ घंटे के अंदर नेत्र बैंक की टीम नेत्रों के कार्निया को दो व्यक्तियों को प्रत्यारोपित कर देती है। कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू कौशिक ने कहा नेत्रदान को परिवार की परंपरा बनाने की अपील की। कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में कक्षा 12 की कुमारी शिवानी धामा प्रथम और कुमारी वर्षा द्वितीय रही। हिंदी स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में 12 वीं की कुमारी आयुषी वशिष्ठ प्रथम एवं कक्षा 11वीं की कुमारी अंजलि द्वितीय रही। अंग्रेजी स्लोगन लेखन में कक्षा 11वीं की कुमारी विनती प्रथम और कक्षा नौवी की कुमारी निधि शर्मा तृतीय रही। प्रतियोगिता में डॉ. रामलाल, मिथलेश, संगीता देवी, आरती वर्मा, पूजा, ममता, सचिन कुमार, अशोक कुमार, राम किशोर आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता की विजेताओं को 10 सितंबर को आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें