कुछ विद्यालयों में दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों को किया गया संबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी यूपी बोर्ड परीक्षा लगा दी गई है। बृहस्पतिवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों ने बच्चों की परीक्षा कराई। कुछ विद्यालयों में दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों को अटैच कर परीक्षा कराई गई।
बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा में 1858 कक्ष निरीक्षक ऑनलाइन नियुक्त किए गए है, इनमें से 670 कक्ष निरीक्षक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के नियुक्त किए गए है। लगभग 100 से अधिक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पूरे स्टाफ की ड्यूटी कक्ष निरीक्षकों में लगा दी गई है। बृहस्पतिवार को इन विद्यालयों में शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की देखरेख में परीक्षा कराई गई। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ विद्यालयों में दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों को अटैच कर परीक्षा कराई गई है।