फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर दिया नशा छोड़ने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज के पाबला के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवकों ने लोगों को नशा छोड़ने का संदेश दिया। नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में भी जागरूक किया। उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में चल रहे शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
पाबला में चल रहे शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतेंद्र कुमार ने किया। इसके उपरांत निकाली रैली में स्वयंसेवक अपने हाथों में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। शिविर के दूसरे सत्र में गोष्ठी हुई। इसमें केनरा बैंक के चीफ एडवाइजर बोबी शर्मा ने स्वयंसेवकों को सुरक्षित बैंकिंग के बारे में जानकारी दी। शिविर में अतुलदेव शर्मा, कुलदीप सिंह दहिया, रविंद्र कुमार, प्रियंका सिंह मौजूद रही। उधर, वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में चल रहे शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने कस्बे के मंदिर में श्रम दान कर सफाई की। दूसरे सत्र में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि डॉ रामगोपाल वार्ष्णेय ने महिलाओं के अधिकार के बारे में जानकारी दी। शिविर में प्रीति, मुस्कान, रुचि, रश्मि, डॉ कमला अग्रवाल, शिल्पा वर्मा, पूजा गुप्ता, सुमन शर्मा, प्रवीण कुमार, नितिन कुमार, संजय सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को बताए सफाई के तरीके
बागपत। सर्वोदय हॉस्पिटल एंड कालेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने बृहस्पतिवार को दुड़भा गांव में नुक्कड़ नाटक कर लोगों को सफाई के तरीके, सड़क पर कूड़ा न डालने, गंदा पानी एकत्रित न होने देने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर फिरोज कुरैशी, नेहा पांडेय, प्रियंका शर्मा, विश्वास शर्मा, निधि शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें