फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गोपियों का प्रेम और भक्ति देखकर अपना ज्ञान भूल गए उद्धव

विज्ञापन
विज्ञापन
-मौजिजाबाद नांगल में चल रही है श्रीमद् भागवत कथा
विज्ञापन

फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। मौजिजाबाद नांगल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचिका नीरज शर्मा ने कहा कि भगवान निराकार हैं और सभी जगह विद्यमान हैं। भगवान श्रीकृष्ण ज्ञान के साथ प्रेम व भक्ति का मर्म समझाने के लिए उद्धव को ब्रज में भेजते हैं, जहां भगवान श्रीकृष्ण के प्रति गोपियों का प्रेम और भक्ति देखकर उद्धव अपने ज्ञान को भूल जाते हैं।
विज्ञापन

ब्रज से लौटने पर भगवान श्रीकृष्ण उद्धव को गीता का ज्ञान देकर बद्रीकाश्रम जाने का निर्देश देते हैं। कथा वाचिका ने कहा कि भगवान का स्मरण करने से ही संसार रूपी भव सागर को पार किया जा सकता है। श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को ईश्वर की भक्ति के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कंस वध और श्रीकृष्ण विवाह का प्रसंग भी सुनाया। इस मौके पर महंत अर्जुन नाथ, दिनेश, कुलदीप, रामपाल, राजपाल, संतोष, बिजेंद्र, विजय, बालेश, कृष्णा, अतरकाली, विशाखा, प्रमिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें