फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों की तलाश में खंगाला जंगल, नहीं मिला सुराग, दिया था इस बड़ी वारदात को अंजाम

Tue, 19 Dec 2023 07:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : स्कॉर्पियो सवार बदमाशों की तलाश में जंगल खंगाला गया लेकिन, बदमाशों का सुराग नहीं लगा। बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के ढंढेरा में स्थित एसबीआई का एटीएम काटकर लाखों की नकदी चोरी करने वाले स्काॅर्पियो सवार बदमाशों की लोकेशन मंगलवार की सुबह बागपत के कोताना गांव के जंगल में मिली।इसके बाद कई थानों की पुलिस व एसओजी टीम मौके पर पहुंची और घंटों जंगल खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।    

विज्ञापन


बता दें कि गत 16 दिसंबर को स्कॉर्पियो सवार बदमाश रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा में हाईवे स्थित एसबीआई के एटीएम काटकर लाखों की नकदी चोरी कर ले गए थे। चोरी की पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी मेें कैद हो गई। इस मामले में बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं, मंगलवार को उक्त स्कॉर्पियों सवार बदमाशों की लोकेशन कोताना व जागोस गांव के जंगल में मिली तो सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम, क्राइम इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, एसओजी टीम के अलावा छपरौली, दोघट व रमाला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों तक जंगल की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।

इस दौरान पुलिस ने बड़ौत-कोताना मार्ग पर चलने वाले वाहनों की भी चेंकिग की। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बैंक के पास लगे एक कैमरे में स्कॉर्पियो सवार तीन से चार बदमाश कंबल ओढ़े एटीएम के अंदर से बोरे में नकदी ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर तीसरी मंजिल से क्यों कूदा BCA का छात्र? सामने आई सुसाइड की बड़ी वजह, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

क्राइम इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों की लोकेशन प्राप्त हुई थी, मौके पर टीम के साथ गए थे, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लग सका।

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला की हत्या: मायके में थी सोनी, बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें