फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है बदरूद्दीन व फदरूद्दीन: महाभारत काल के टीले विवाद पर बोलीं साध्वी, हमारी संस्कृति मिटाना चाहते हैं ये

Fri, 22 Sep 2023 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ौत

सार

महाभारत में प्राचीन टीले पर बने लाक्षागृह में बनी सुरंग से पांडव सुरक्षित निकले थे। इस बात का इतिहास भी साक्षी है और इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साध्वी प्राची ने बरनावा गांव में प्राचीन टीले को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि बदरूद्दीन व फदरूद्दीन कौन लोग हैं ये। ये भारतीय संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं। इसका बरनावा के महाभारत काल के प्राचीन टीले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस स्थल को भव्य स्मारक बनाने की मांग की।

विज्ञापन

वे शुक्रवार को नगर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मेरी जन्मभूमि के पास ही बरनावा गांव में लाक्षागृह है। 40 साल पहले से मैं भी वहां गुफा देख रही हूं। हमने बाबर का नाम सुना, हुमायूं का नाम सुना अकबर का नाम सुना और औरंगजेब का नाम सुना, लेकिन अब ये बदरुद्दीन कहां से आ गया? प्राचीन टीले से बदरुद्दीन और फदरुद्दीन का कोई लेना देना नहीं है। बदरुद्दीन जैसे लोग भारत की संस्कृति को मिटाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

कहा कि महाभारत में प्राचीन टीले पर बने लाक्षागृह में बनी सुरंग से पांडव सुरक्षित निकले थे। इस बात का इतिहास भी साक्षी है और इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता है। अदालत में हमारे साथ न्याय होगा। यह हमारी प्राचीन धरोहर है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि लाक्षागृह को भव्य स्मारक बनाया जाए और इसकी रक्षा और सुरक्षा पर सरकार को काम करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें