फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC 2023 Result: माता के निधन से टूट गई थीं रूपल, फिर शिद्दत से की मेहनत, अफसर बन मां को दी सच्ची श्रद्धांजलि

Wed, 17 Apr 2024 07:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

UPSC CSE 2023 Result : यूपीएससी का साक्षात्कार पास कर 26वीं रैक पाने वाली रूपल राणा मां के निधन से पूरी तरह टूट गई थीं। लेकिन हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन
पिता के साथ रूपल राणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएससी के जरिए आईएएस और आईपीएस बनने का सपना हर साल ना जाने कितने लोग देखते होंगे। कुछ का सपना हकीकत बन जाता है और कुछ का सपना ही रह जाता है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने सपने को अपनी जिद बना लेते हैं और जब तक, उनकी ये जिद पूरी ना हो जाए, पूरी शिद्दत से उसे पूरा करने में जुटे रहते हैं।

विज्ञापन


बागपत जनपद के बड़ौत की बेटी रूपल राणा ने भी कुछ ऐसा ही करके दिखाया। वह दो प्रयास में असफल हुईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। जब भी रूपल निराश होंती, मां अंजू राणा उसका हौसला बढ़ातीं। मां का सपना था कि उसकी बेटी कामयाब हो, लेकिन कहते हैं कि कभी-कभी किस्मत भी आपकी कड़ी परीक्षा लेती है।

रूपल राणा के साथ भी ऐसा ही हुआ। जब रूपल राणा यूपीएससी की मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रही थीं तभी अचानक मां बीमार हो गईं। वह बीमार मां की सेवा भी करती रहीं और यूपीएससी की तैयारी भी जारी रखी।

मुख्य परीक्षा पास की लेकिन मां को खोया
कड़ी मेहनत के बाद रूपल ने यूपीएससी की मुख्य परीक्षा पास की। रूपल ने इसके लिए 15 से 16 घंटे पढ़ाई की। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन तकरीबन ढाई महीने पहले रूपल की मां अंजु राणा का बीमारी के चलते निधन हो गया। मां के निधन से रूपल अंदर से टूट गईं लेकिन दिल्ली पुलिस में दरोगा पिता जसवीर राणा ने उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि बेटी तुम्हारी कामयाबी ही तुम्हारी मां को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसके बाद रूपल ने गमगीन माहौल में यूपीएससी का साक्षात्कार पास कर 26वीं रैक पाई। बेटी की कामयाबी पर पिता जसवीर राणा, भाई रिषभ राणा, बहन स्वीटी राणा खुश हैं।

यह भी पढ़ें: Election 2024: अखिलेश यादव ने बिजनौर में  जनसभा को किया संबोधित, गठबंधन को लेकर दिया ये बयान
विज्ञापन

बेटा व बेटी में अंतर नहीं करने की अपील की
रूपल ने बताया कि अगर हौसला हो तो हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उसने बेटियों से मां-बाप का नाम रोशन करने व अभिभावकों से बेटा व बेटी में अंतर नहीं करने की अपील की। रूपल राणा की बहन स्वीटी इस समय नीट की तैयारी कर रही है, वही भाई रिषभ दिल्ली के एक कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर रोड शो में बोलीं प्रियंका-देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है; मोदी सत्य नहीं सत्ता के उपासक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें