फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की कनपटी पर तमंचा लगाकर पति से नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। टांडा-रमाला मार्ग पर किरठल बिजलीघर के पास बदमाशों ने बाइक सवार दंपती से नगदी लूट ली। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट करके घायल कर दिया। इस घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन

किरठल निवासी मौसम पुत्र सदुल्ला सोमवार शाम पत्नी नगमा के साथ बाइक से घर जा रहा था। किरठल बिजलीघर के समीप नकाबपोश तीन बदमाशों ने दपंती को रोक लिया। एक बदमाश ने नगमा की कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी। पत्नी की कनपटी पर तमंचा लगा देखकर मौसम ने जेब से 30 हजार रुपये निकालकर बदमाशों को थमा दिए। नगदी लेने के बाद बदमाशों ने मौसम से मारपीट की। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इसकी जांच कराई जा रही है।
नशे की हालत में युवक ने लहराया तमंचा
दोघट। मिलाना गांव में एक युवक नशे की हालत में तमंचा लेकर गांव में घूमता रहा। किसी ने उसे टोका तो उसकी तरफ तमंचा कर दिया। इससे गांव में हड़क़ंप मच गया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस गांव पहुंची। इस पर युवक खेत में घुस गया। इंस्पेक्टर दोघट बिरजाराम का कहना है कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। सरौरा चौकी पुलिस से जानकारी करके युवक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें