फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी, मोबाइल व गाड़ी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। गाजियाबाद के लोनी से गाड़ी बुक करके लाने के बाद चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाश गाड़ी, नगदी व मोबाइल लूटकर भाग गए। बदमाशों ने चालक को रमाला के जंगल में छोड़ दिया। उसने होश में आने पर डायल 112 को जानकारी दी।
विज्ञापन

चालक लोनी निवासी पवन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सचिन गौड़ पुत्र तेजपाल गौड़ निवासी लोनी की गाड़ी चलाता है। सोमवार को चार युवक लोनी ट्रांसपोर्ट से गाड़ी को बागपत के लिए बुक करके लाए थे। उन्होंने रास्ते में उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और रमाला के जंगल में छोडक़र फरार हो गए। उसने होश आने पर घटना की जानकारी राहगीर की मदद से डायल 112 व गाड़ी मालिक को दी। इसके बाद सोमवार रात गाड़ी मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर लावारिस हालत में खड़ी मिली। मुजफ्फरनगर पुलिस ने नंबर से मालिक का पता लगाकर जानकारी दी। गाड़ी मालिक सचिन रमाला पुलिस को साथ लेकर वहां से गाड़ी लेकर आए। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें