बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में होने वाले शनिवार को होेने वाले दंगल की तैयारियों का शुक्रवार को आयोजक हिंद केसरी सुभाष पहलवान ने जायजा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा से केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे।
उन्होंने बताया कि दंगल में ओलंपिक पदक विजेता बंजरग पूनिया, बबीता फोगाट, योगेश्वर दत्त भी आएंगे। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिला प्रभारी एवं करनाल सांसद संजय भाटिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सगंठन मंत्री कर्मवीर सिंह, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, विधानसभा प्रभारी अरविंद संगल और संयोजक के रूप में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मौजूद रहेंगे। बताया कि दंगल में 11 लाख की इनामी कुश्ती होगी। उन्होंने बताया पिछले वर्ष कोरोना महामारी के दौरान दंगल का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार दुगने उत्साह के साथ इसे कराया जा रहा है। इस अवसर पर जय भगवान पहलवान, अजित पहलवान, अशोक पहलवान, कुश्ती कोच सुभाष अखाड़ा, अभिषेक तोमर काला मलकपुर, नरेंद्र मलकपुर, नीटू मलकपुर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, राजगुरु तोमर, प्रभात तोमर आदि मौजूद रहे।